साप्‍ताहिक प्रतियोगिता साहित्‍य सरोज

मेरा मन-विष्णु

कमलेश द्विवेदी लेखन प्रतियोगिता-1
रचना शीर्षक: मेरा मन
विधा गीत और अतुकांत

चाहता है मेरा मन हर बार अम्बर सी उड़ान ,
पर है व्यथित समाज की जिद्दी संकीर्णताओं से।
बाधाओं से यहाँ हर दिन लड़ना पड़ता है,
तब मिलते हैं मन को मन के स्वीकृत पंख।

मन से मन हो नित मानवता के पथ पर ,
पर मन का मान बना रहे हर पल नीलगगन तक।
चिंतन की लगाम से हो नियंत्रित मन की कठपुतली,
फिर मन की भी सुनो मन से मन मन भर कर।

तेरे मेरे मन का भी हो संवाद सामंजस्य सेतु पर,
पर न काटे कोई किसी के मन की पतंग को।
सबके मन का भी अपना अस्तित्व है,
मेरा मन भी सर्वश्रेष्ठ है कहो किसने रोका है ।

रचनाकार: विष्णु शंकर लाल निगम
ए-18,एच ए एल कोरवा, अमेठी
( उ प्र) पिन 227412

अपने विचार साझा करें

    About sahityasaroj1@gmail.com

    Check Also

    कहानी प्रतियोगिता में दीक्षा चौबे की कहानी

          निवास जी की आँखों से आँसू बहने लगे थे..आज वह लड़का उनकी …

    Leave a Reply

    🩺 अपनी फिटनेस जांचें  |  ✍️ रचना ऑनलाइन भेजें  |  🧔‍♂️ BMI जांच फॉर्म