प्रेस विज्ञप्ति
भोपाल : अखिल भारतीय शांति-गया स्मृति साहित्य, कला एवं खेल सम्वर्द्धन मंच के संयोजक अरुण अर्णव खरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पंचम शांति-गया स्मृति अलंकरण के अंतर्गत निम्न कृति सम्मान हेतु कहानी, कविता व व्यंग्य विधाओं में जनवरी 2022 के पश्चात प्रकाशित पुस्तकें 30 जून 2025 तक दो प्रतियों में आमंत्रित की हैं | शांति-गया शिखर सम्मान हेतु साहित्यकारों से परिचय तथा कम से कम तीन विधाओं की प्रतिनिधि पुस्तकों की 1-1 प्रति आमंत्रित की जाती है| मंच के संयोजक अरुण अर्णव खरे ने जानकारी दी कि प्रत्येक विधा तथा शिखर सम्मान हेतु चयनित साहित्यकारों को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र व रु 11000/- सम्मान निधि से सम्मानित किया जाएगा। चयनित साहित्यकारों को सम्मान समारोह में स्वयं उपस्थित होना होगा| उन्हें किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा| सम्मान समारोह की अवधि के दौरान उनके रुकने एवं भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी| सम्मान समारोह का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में संभावित है|
- शांति-गया शिखर सम्मान: तीन विधाओं में सृजन के अवदान पर| हर विधा की 1-1 प्रतिनिधि पुस्तक तथा परिचय आमंत्रित है|
- अनूप श्रीवास्तव स्मृति व्यंग्य शिरोमणि सम्मान: जनवरी 2022 के पश्चात प्रकाशित व्यंग्य विधा की कृति के लिए देय होगा| कृति की 2-2 प्रतियां आमंत्रित हैं|
- नैली राजेश सिंह स्मृति कथा शिरोमणि सम्मान: जनवरी 2022 के पश्चात प्रकाशित कहनी विधा की कृति के लिए देय होगा| कृति की 2-2 प्रतियां आमंत्रित हैं|
- नैली राजेश सिंह स्मृति कविता शिरोमणि सम्मान: जनवरी 2022 के पश्चात प्रकाशित कविता विधा की कृति के लिए देय होगा| कृति की 2-2 प्रतियां आमंत्रित हैं|
पुस्तकें भेजने के लिए पता निम्नानुसार है –
अरुण अर्णव खरे
डी-1/35 दानिश नगर
होशंगाबाद रोड
भोपाल (म०प्र०) 462 026
मोबा: 9893007744
अपने विचार साझा करें